आम खाने से फायदा Benefit from eating mango

आम खाने से फायदा
Benefit from eating mango:
वैसे तो आम फलों का राजा कहा जाता है| आम सर्व रसों का शिरोमणि है| यह जब कच्चा होता है तब इसका स्वाद खट्टा होता है तथा जब यह पका हुआ होता है तो इसका स्वाद बहुत ही मीठा एवं स्वादिष्ट होता है| यह हमारे शक्ति समिति एवं स्फूर्ति को लाभ पहुंचाता है| संसार का कोई ऐसा फल नहीं है जो इसकी समानता कर सके| यह समस्त जननेंद्रियों के लिए रामबाण है| आम का नित्य सेवन करने से हमारे शरीर में उत्पन्न हुए रोगों को समाप्त करता है|
आइए देखें आम खाने से क्या फायदा है:
1.मस्तिष्क की कमजोरी: आम का रस एक कप, चौथाई कप दूध, एक चम्मच अदरक का रस, स्वादानुसार चीनी इन सभी का मिश्रण बनाकर इनका रोजाना सेवन करने से हमारे मस्तिष्क की कमजोरी दूर हो जाती है| यह एक अद्वितीय इलाज है| हृदय और यकृत को विशेष शक्ति मिलती है| यह रक्तशोधक भी है|


2. आंखों के रोग: आम खाने से आंखो का लाल होना, रतौंधी आदि में आराम होता है| यह आंखों की खुजली को भी दूर कर देता है| आम को सदैव भोजन के पश्चात ही सेवन करना चाहिए| इसे कभी भी खाली पेट न सेवन करें|


3. शक्तिवर्धक: आम का रोजाना सेवन करने से हमारे शरीर में रक्त की वृद्धि होती है| शरीर की दुर्बलता  भी दूर हो जाती है| भोजन के बाद इसका सेवन करने से हमारे शरीर में अत्यंत ऊर्जा आती है|



4. अनिद्रा: यदि हमें रात को नींद नहीं आती है तो रात में भोजन के पश्चात आम का सेवन  करें तथा उसके ऊपर से एक गिलास दूध पीने से अनिद्रा दूर हो जाती है| और हमें रात में अच्छी नींद आती है|

5. पथरी: यदि हम आम के पत्तों को तोड़ कर उसे छाया में सुखाने के बाद उसे पीसकर तथा 8 ग्राम चूर्ण नित्य प्रातः रात भर के रखे हुए बासी पानी के साथ ले| इससे पथरी का रोग दूर हो जाएगा|


इसके अलावा आम खाने के बहुत सारे लाभ है जैसे: सूखा रोग, मधुमेह, गुर्दे की दुर्बलता, जलना, नपुंसकता, पायोरिया, हथेली की जलन, लू का प्रभाव तथा वीर्यवर्धक जैसे रोगों को दूर करके हमारे शरीर में संपूर्ण आहार का आवाहन करता है| इसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ एवं  निरोग होता है| अतः हमें रात में भोजन के पश्चात आम का सेवन करना चाहिए|

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post