शक्ति बढ़ाने के उपाय method to increase your body power


शक्ति बढ़ाने के उपाय
method to increase your body power:

हमारे शरीर में संपूर्ण मात्रा में भोजन ना मिलने से एवं किसी कारणवश हमारे शरीर में दुर्बलता एवं कमजोरी का सामना करना पड़ता है। जिससे हम परेशानी में आ जाते हैं तथा  इससे पीछा छुड़ाने के लिए हम तरह-तरह के दवाइयों का उपयोग करने लगते हैं जिसके फलस्वरुप कोई भी लाभ नहीं पहुंचता है। लेकिन हम आपको बताएंगे की कैसे प्राकृतिक तरीके से हम अपने शरीर को दुर्बलता एवं कमजोरी से बचा सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ उपाय करने होंगे:
1. 40 ग्राम किशमिश, 6 मुनक्के, 6 बादाम, 6 पिस्ते रात को आधा किलो पानी में, कांच के किसी बर्तन में भिगोकर रख दें। प्रातः पीसकर, छानकर, एक चम्मच शहद और एक नींबू  निचोड़कर भूखे पेट पिए। इससे मानसिक व शारीरिक दुर्बलता तथा  थकान दूर होती है। यह इंद्रियों की गति और शक्ति के लिए लाभदायक है। ऐसा करने से जल्द ही आपके शरीर में नए ऊर्जा बनने शुरू हो जाएंगे। जिससे अपने आप को ताकतवर महसूस करेंगे।
2. शरीर में शक्ति लाने के लिए हमें प्रतिदिन आम खाना चाहिए। आम में ऐसे पोषण तत्व पाए जाते हैं। जिससे  हमारे शरीर में शक्ति आती है। आम का सेवन करने से हमें मूत्र खुलकर आता है। शरीर में स्फूर्ति आती है। इसके सेवन से रक्त की वृद्धि होती है। अतः भोजन के बाद नित्य सेवन करने से अतिरिक्त शक्ति आ जाती है।

3. तरबूज की  मिंगी की ठंडाई बनाकर पीने से हमारे मस्तिष्क को ताजगी एवं शक्ति मिलती है।



4. जो स्त्री या पुरुष बहुत ही दुबले-पतले एवं कमजोर होते हैं। उन्हें एक महीने तक दिन में दो बार नारंगी का रस पीना चाहिए। जिससे शरीर में शक्ति एवं स्फूर्ति आती है। तथा कमजोरी दूर हो जाती है।



5. मौसम्मी अथवा उसका रस का सेवन करने से हमारे मस्तिष्क और यकृत  को शक्ति  तथा स्फूर्ति मिलती है। शिशुओं को मौसम्मी का रस दूध में मिलाकर पिलाना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में शरीर में शक्ति आती है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post