बालों की समस्या
Hair Problem:
Hair Problem:
आज के समय में हमने देखा है कि कुछ लोगों के बाद इतने झड़ जाते हैं कि उनके सर पर बारी नहीं बचते तथा कुछ लोगों के बाल झड़ना शुरु होता है। लेकिन यदि ठीक तरह से इसका उपाय ना किया जाए तो उन्हीं लोगों की तरह बाल सारे झड़ जाएंगे। इसमें हम आपको बताएंगे कि कुछ बालों की समस्या का समाधान जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप समय से पहले अपने बालों को बचा लेंगे।
बालों की समस्या का समाधान :
1.एक कप में पिसी हुई 10 काली मिर्च को दही में मिलाकर सिर को धोने से सिर की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाती है।ऐसा करने से आपके बाल मुलायम एवं काले तथा बाल गिरना भी बंद हो जाते हैं। सप्ताह मे एक बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

2. आधा कब दही में एक नींबू निचोड़ कर मिला लें। इसे सिर में अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें तथा सिर को धो लें। इससे बाल मुलायम एवं काले होने के साथ-साथ लंबे हो जाएंगे।
3. औरतो मे एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से अधिक बाल गिरते हैं ।भोजन में लौह तत्व, विटामिन b तथा आयोडीन की कमी से बाल असमय में ही अधिक गिरते हैं। अतः हमें दही से अपने बालों को धोना चाहिए। दही में वह सारे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए अत्यधिक आवश्यक होता है।
4. यदि आपकी बाल अभी-अभी गिरना पारंभ हुआ है तो नीम एवं बेर के पत्तों को उबाल कर उसके पानी से बाल धोने से बाल गिरना बंद हो जाता है। नीम के पत्तों को उबालकर भी अपने सर को धो सकते हैं। जिससे बालों का गिरना बंद हो जाता है।
5. यदि आप के सर में जुए है तो 6 काली मिर्च, 12 सीताफल के बीज पानी में पीसकर, घी मे मिलाकर रात को सिर में लगाएं एवं सुबह धोले। धोते वक्त एक सावधानी बरते की अपनी आंखों को बंद रखें तथा पानी आंखो में न जाने पाए।
Post a Comment