आंवला खाने से फायदा
Advantages of eating Amla:
Advantages of eating Amla:
एक विशिष्ट फल है। जिससे हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। इसमें पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है। इसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ एवं निरोग होता है।
आंवले का स्वाद कसैला एवं कुछ खट्टा के साथ-साथ कुछ मीठास भी होता है। आयुर्वेद में जितनी प्रभावशाली और रासायनिक औषधियों का प्रतिपादन है उसमें आंवला को सर्वोत्कृष्ट एवं सर्वगुण संपन्न माना गया है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी ताजे और पके आंवला को भूख बढ़ाने वाला, पाचन करने वाला, पित्त को शांत करने वाला तथा वायु को निकालने वाला माना गया है। यह अत्यंत लाभकारी एवं त्वचा रोगों को नष्ट करने वाला है।
इसका सेवन करने से हमें विभिन्न प्रकार के लाभ पहुंचते हैं जैसे:

1. शक्तिवर्धक: यदि हम पिसा हुआ आंवला एक चम्मच, दो चम्मच शहद में मिलाकर चाटे तथा दूध पिए तो हमारा स्वास्थ्य सदेव अच्छा रहता है| कुछ दिन नित पीने पर शरीर में नई शक्ति और चेतना आ जाती है| जो व्यक्ति सदा स्वस्थ एवं निरोग होना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन सुबह ताजा आंवले का रस अवश्य पीना चाहिए|
2. नेत्र: आंवले का नित्य सेवन करने से हमारी आंखें की दृष्टि बढ़ती है| यदि हम एक गिलास पानी में 6 ग्राम सुखा आंवला रात को भिगोकर रख दें तथा सुबह इस पानी को छानकर आंखों को धोने से हमारे आंखों के सब रोग दूर हो जाते हैं और दृष्टि बढ़ती है|
3. स्वप्नदोष: कांच के किसी बर्तन में 20 ग्राम सूखे आंवले का चूर्ण रखें| फिर इसमें सौ ग्राम के लगभग पानी डालें लगभग 12 घंटे तक भीगने दे| उसके पश्चात छानकर इस पानी में 1 ग्राम पिसी हुई हल्दी डालें और मिला कर पी जाएं| इससे स्वप्नदोष से तुरंत आराम मिल जाएगा| यदि हम रोज एक मुरब्बे का आंवला खाए तो इससे भी स्वप्नदोष में लाभ मिलता है|
4. पेशाब में जलन: हरे आंवले का रस 50 ग्राम, शक्कर या 25 ग्राम शहद दोनों में थोड़ा पानी मिलाकर सुबह-शाम पीने से हमारे पेशाब की जलन में लाभ पहुंचता है| इससे पेशाब खुलकर आती है| यह आपके शीघ्रपतन में भी फायदा पहुंचाता है|
5. मधुमेह: यदि हम रोज ताजे आंवले के रस में सहद मिलाकर पिए तो मधुमेह ठीक हो जाता है|
Post a Comment