ककड़ी खाने से फायदा
Benefit from eating cucumber:
Benefit from eating cucumber:
ककड़ी का स्वाद कुछ कुछ मीठा एवं फिका होता है| तथा खाने में यह रुचिकर होती है| इससे पित्त के आने को रोगों में लाभकारी होती है| इसका सेवन करने से मूत्र को साफ करने में सहायता प्रदान करता है| यह आपकी पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है| इसका सेवन आप सलाह के साथ भोजन करते वक्त ले सकते हैं| इसकी तासीर ठंडी होती है|
आइए जानते हैं कि ककड़ी खाने से हमारे शरीर में क्या क्या फायदा होती हैं:

1. त्वचा: यदि आपकी त्वचा ऑयली हो तो ककड़ी या खीरा को अपने चेहरे पर रगड़ने से तथा उसके पश्चात पानी से धो लेने से त्वचा की आयली पन दूर हो जाती है| यह एक त्वचा के लिए लाभकारी सिद्ध है|
2. रक्तचाप: ककड़ी में अधिक मात्रा में पोटेशियम तत्व पाए जाते हैं| ककड़ी के रस को उच्च एवं निम्न दोनों ही रक्त चापो में पीने से अत्यंत लाभदायक प्रसिद्ध है|
3. मुत्रश्रावक: ककड़ी का सेवन करने से हमें मूत्र अधिक बनता है तथा मूत्र की मात्रा भी अधिक बढ़ जाती है| गर्मी से होने वाले मुत्र कष्ट में ककड़ी को काट कर उसके ऊपर शक्कर, काला नमक तथा नींबू का रस लगा कर उसका सेवन करना चाहिए|
4. दाग धब्बे: यदि आपके चेहरे पर दाग या मुंहासे हैं| तो उस स्थान पर ककड़ी कर रस मलने से वह समाप्त हो जाएंगे|
5. बालों की समस्या: ककडी में अधिक मात्रा में सिलिकॉन और सल्फर पाया जाता है जो बालों को बढ़ने में मदद करती है| बालों की समस्या को दूर करने में अद्वितीय सिद्ध है| बालों का असमय से गिरना व टूटना भी बंद हो जाता है| यदि हम ककड़ी, गाजर, सलाद तथा पालक को एक साथ मिलाकर इसकी रस बनाएं तथा सेवन करें यह आपके बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा|
ककड़ी को वैसे सलाद के साथ खाया जाए तो वह अधिक लाभकारी सिद्ध होता है| हम सदैव भोजन के समय यदि इसका सेवन करें तो यह हमारे पाचन क्रिया को भी स्वस्थ कर देता है| जिससे हमें अपने पेट में होने वाले रोगों से भी दूर रहते हैं| यह त्वचा को भी निखारता है|
Post a Comment