बेल खाने से फायदा Benefits of eating Bell


बेल खाने से फायदा

Benefits of eating Bell:

यह फल भारत में पाया जाता है अर्थार्थ यह भारतीय फल है| इसके  गुदे में  विशेष रुप से प्रोटीन,  वसा एवं विटामिन सी पाया जाता है| इसके अतिरिक्त इसमें कार्बोहाइड्रेट  जो पके फल में 16.2 पाया जाता है|
 इसके प्रत्येक अंश में सत्व निहित है|  इसमें  टेनिन नाम का तत्व भी पाया जाता है|  जिसके कारण यह फल विशेष उपयोगी हो जाता है| इसके ताजा पत्रों से एक विशिष्ट गंध युक्त तेल निकाला जाता है|
आधुनिक विज्ञानिक पद्धति ने यह साबित कर दिया है कि बेल फल के गूदे, पत्र एवं मूल में जो रासायनिक तत्व पाए जाते हैं, उनका विशेष प्रभाव रक्त वाही संस्थान पर पड़ता है|

बेल के खाने से निम्नलिखित प्रकार के लाभ हमारे शरीर में पहुंचते हैं जैसे:

1. आंखों के रोग:  बेल आंखों के लिए बहुत लाभदायक फल है यदि हम बेल के गूदे में थोड़ी मिश्री मिलाकर सेवन करें तो यह आंखों के रोगों को ठीक कर देता है| यदि हम शाम के समय एक गिलास बेल का शरबत प्रतिदिन इसका सेवन किया जाए तो, हमारी आंखों की क्षमता बढ़ जाती है और अनेक रोग नष्ट हो जाते हैं|

2. काली खासी: यदि किसी बच्चे को कुकर खांसी हुई है तो उसे बेल का शरबत देने से इस  रोग को नष्ट कर देता है| यह संग्रहणी विकार में भी उपयोगी है| इसका सेवन गर्मी के दिनों में करना चाहिए|

3. मसूड़े के रोग: यदि आपकी मसूड़ों में रोग हो तो आपको बेल का 50 ग्राम  शरबत दूध के साथ धीरे-धीरे घोट भर पानी से लेने से समाप्त हो जाएंगे|

4. बहुमूत्र: यदि आपको बहुमूत्र की परेशानी है तो, आपको एक चम्मच पक्की बेल का फल तथा एक चम्मच शहद में मिलाकर इसका सेवन करने से  यह रोग समाप्त हो जाएगा|



5.कान का रोग:  यदि आपके कानों में समस्या है तो, आप  बेल के गूदे को तिल के तेल में अच्छी तरह पकाकर और उसे छान कर दो बूंद की मात्रा में सुबह और शाम को कानों में डालने से इस रोग से छुटकारा मिल जाएगा|
आप बेल का मुरब्बा भी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं जिसके बहुत सारे हमारे शरीर के लिए लाभदायक है| आप बेल  के फल का चूर्ण भी बनाकर सेवन कर सकते हैं| बेल एक अत्यंत उपयोगी हमारे शरीर के लिए  फल है| यह स्वाद में मीठा होता है जब यह पक्का होता है| कच्चे बेल को थोड़ा सा  चीनका कर उसे आग पर रखकर पक्का कर भी सेवन किया जा सकता है| जो खाने में अत्यंत मीठा एवं स्वादिष्ट होता है|

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post