नाशपाती खाने से फायदा Benefits from eating pears


नाशपाती अथवा नाशपाती का रस शीतलता प्रदान करता है|कुछ लोगों ने इसे अमृत का नाम भी दिया है| छिलके सहित खाने पर नाशपाती अधिक लाभ करती है| इसका रस शरीर की धातुओं में अत्यधिक मात्रा में वृद्धि भी करता है| नाशपाती का रस मानव शरीर के लिए स्फूर्ति दायक और हृदय वह मस्तिष्क के लिए बहुत ही लाभदायक होता है| नाशपाती के सौ ग्राम भार में 9 mg सोडियम, 14 mg फास्फोरस, 3.2 mg  आयरन, 1 mg आयोडीन, 10 mg   कोबाल्ट तथा विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, और पोटेशियम भी पाया जाता है इसके साथ ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी इसमें पाया जाता है| गर्मी के मौसम में तो बहुत उपयोगी होती है| छाती की जलन को दूर कर प्यास को शांत करता है| ठंडे स्त्री-पुरुषों में यह काम की वेग को बढ़ाने में भी सक्षम है| प्लीहाके रोगियों को कभी भी नाशपाती या इसके रस का सेवन नहीं करना चाहिए|
नाशपाती खाने से हमारे शरीर में निम्नलिखित प्रकार के लाभदायक होते हैं:..

1.  शक्ति-स्फूर्ति: नाशपाती का मुरब्बा बनाकर उसका सेवन करने से हमारे हृदय के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क के लिए भी बहुत ही शक्ति दायक का काम करता है| यह हमारे शरीर को फुर्तीला एवं आनंदमय बना देता है|

2. बल वृद्धि: नाशपाती का रस का सेवन करने से हमारे चोदा एवं शारीरिक बल की वृद्धि होती है|

3. हड्डियों के लिए: नाशपाती से अधिक मात्रा में बोरान पाए जाते हैं| जो हड्डियों में कैल्शियम बनाए रखने में सहायता करती है| जिससे हमारे हड्डी मजबूत एवं सख्त होती जाती हैं| इसीलिए नाशपाती का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम हो जाता है|




4. पाचन तंत्र: नाशपाती का सेवन करने से हमारी पाचन तंत्र की क्रिया भी बहुत अच्छी होती है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखने में सहायता करता है| नाशपाती के सेवन करने से हमारे पेट में दस्त और अन्य पाचन संबंधित समस्याओं को दूर कर देता है|

5. बुखार:  यदि हमें बुखार हो जाए तो नाशपाती का सेवन करने से बुखार तुरंत उतर जाता है|


नाशपाती हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है| यह हमारे शरीर को बहुत से रोगों से बचाता है| इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं| जिसके सेवन करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का अंश में कमी नहीं होती है| अर्थात हमारे शरीर में संपूर्ण मात्रा में सभी तत्वों का समावेश हो जाता है| जिससे हम निरोग बने रहते हैं|

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post