पपीता खाने से फायदा
Benefits of eating papaya:
भारतवर्ष में पपीता वृद्ध स्त्री पुरुषों के लिए एक उपहार है| इसका छिलका बाहर से पीला वह हरा होता है| तथा अंदर का गुदा नितांत पीला ही होता है| इसके बीज काली मिर्च के समान होते हैं तथा इसके वृक्ष के पत्ते अरंड के पत्तों के समान होते हैं| कच्चा पपीता शक के रूप में प्रयुक्त होता है| कच्चे पपीते से एक प्रकार का दूध सा निकलता है| यह दूध एग्जिमा, दाद, खुजली और आंतो के कृमियों को समाप्त करने में सफल सिद्ध हुआ है| फोड़ों आदि पर भी यह अपना प्रभाव शीघ्र दिखलाता है| इसके दूध से पापेन नामक सत्व तैयार किया जाता है, जो मंदाग्नि आदि की एक विशेष औषधि है|
आइए जानते हैं पपीते से हमें क्या फायदे पहुंचते हैं?.....


1. बिच्छू का डंक: कच्चे पपीते का दूध या रस दंश वाले जगह पर मालिश करने से पीड़ा और कष्ट दूर होता है| तथा इस से जल्दी उस जगह पर आराम मिल जाता है|
2. यकृत: पपीता पेट को साफ करता है| यकृत को शक्ति प्रदान करता है| जी छोटे बच्चों का यकृत खराब रहता है, उन्हें तो पपीता अवश्य खाना चाहिए| यह पेट के समस्त रोगों का विनाशक है|
3. गर्भपात: दक्षिण भारत की अनगिनत स्त्रियों का यह विश्वास रहा है कि पपीते में गर्भ गिराने का शक्तिशाली गुण विद्यमान है| किंतु हमारे विचार से गर्भ की अवस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए|
4. दूध वृद्धि: कच्चे पपीते की सब्जी अधिक मात्रा में खाने से बच्चों वाली स्त्रियों के स्तनों का दूध बढ़ जाता है| पका पपीता खाने से भी दूध की वृद्धि होती है|
5. रक्तचाप: प्रातः खाली पेट डाल का पका पपीता एक मास तकनिक खाने से उच्च रक्तचाप ठीक हो जाता है| पपीता खाने के बाद 2 घंटे तक कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए|
6. योवन: बुढ़ापे पर विजय प्राप्त कर योवन को चिरस्थाई बनाने के लिए डाल के पके पपीते नित्य रूप से सेवन करने चाहिए| पपीता यौवन का टॉनिक है| इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए, इसे खाली पेट नाश्ते के रूप में उपयोग करना चाहिए|
7. सौंदर्यवर्धक :पके हुए पपीते का एक टुकड़ा काट कर चेहरे पर घीसे या गूदा मसल कर चेहरे पर लगाएं कुछ देर बाद चेहरा धो लें| कुछ दिन लगातार ऐसा करने से झुर्रियां दूर होती है|
8. दस्त: कच्चा पपीता उबालकर खाने से पुराने दस्तो का रोग भी सहज ही ठीक हो जाता है|
9. पथरी: पपीते वृक्ष की जड़ का चूर्ण ताजा जल से प्रयोग करते रहने से गुर्दे और मसाने की पथरी गलकर मूत्र मार्ग से बहार निकल जाते हैं|
10. कब्ज: कच्चे पपीते को खाली पेट खाने से कब्ज दूर हो जाता है| प्रातः पका हुआ पपीता खाकर दूध पीने से भी कब्ज दूर हो जाता है|
Post a Comment